हरिद्वार में कावड़ियों पर लाठीचार्ज के विरोध में शिवसेना ने मुजफ्फरनगर में किया प्रदर्शन

हरिद्वार में कावड़ियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुजफ्फरनगर में जिला अधिकारी मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिवसैनिकों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व शिवसेना प्रदेश महासचिव डॉ. योगेंद्र शर्मा ने किया। वहीं, प्रदर्शन का आह्वान शिवसेना नेता मनोज सैनी ने किया था।शिवसेना मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कि हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश से करोड़ों शिवभक्त कांवड़ लेने हरिद्वार जाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से सामने रही खबरों के अनुसार उत्तराखंड पुलिस द्वारा शिवभक्तों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं और कानून व्यवस्था के नाम पर दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई देवभूमि उत्तराखंड की गरिमा को ठेस पहुंचा रही है और देशभर के शिवभक्तों की भावनाओं को आहत कर रही है।शिवसेना युवा जिला अध्यक्ष शैंकी शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि उत्तराखंड पुलिस ने अपना रवैया नहीं बदला, तो मुजफ्फरनगर से सैकड़ों शिवसेना कार्यकर्ता उत्तराखंड पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे जिनमें मंडल महासचिव राजेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सैनी, जिला मीडिया प्रभारी बसंत कश्यप, जिला महासचिव आशीष शर्मा, युवा जिला सचिव अंकित बालियान, सचिन कपूर, जोगी, रविंद्र शर्मा, राजकुमार सैनी, गोपी वर्मा, डॉ. सचिन कुमार, रोहित त्यागी, सुमित सेन, पंकज पाल, राहुल पाल, संजय शर्मा, अर्जुन गोस्वामी और राहुल वाल्मीकि शामिल रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts