शामली जनपद के थानाभवन थाना क्षेत्र में बकरा चोरी की घटना में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला करीब पांच माह पुराना है, जब थानाभवन के मोहल्ला नई घास मंडी निवासी शौकीन पुत्र जरीफ ने अपने बकरा चोरी हो जाने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी थी।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में जलालाबाद चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक पवन कुमार ने अपनी टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहसीन पुत्र रहीश निवासी मोहल्ला कोटला, कस्बा जलालाबाद, थाना थानाभवन, जनपद शामली के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को स्वीकार किया है। फिलहाल उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल शेखर और संदीप कुमार शामिल रहे।















