शामली :पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार, 20 पव्वे देशी शराब बरामद

शामली के थानाभवन क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 20 पव्वे देशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजहर पुत्र नफीस, निवासी मौहल्ला कस्यावान, थाना थानाभवन के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। इस ऑपरेशन में थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कसाना की टीम ने उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह और होमगार्ड रहीसुद्दीन के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts