शालू सैनी की अनोखी समाज सेवा: तीन हजार लावारिस शवों का अंतिम संस्कार

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर |शालू सैनी समाज सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में दो लावारिस शवों का विधिपूर्वक अंतिम संस्कार किया और अब तक लगभग तीन हजार से ज्यादा लावारिसों के अंतिम संस्कार का जिम्मा निभाया है।शालू सैनी ने बताया कि वह समाज सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य मानती हैं और इसके लिए वे समाज से सहयोग की अपील करती हैं, क्योंकि उनकी अपनी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है। वे एक सिंगल मदर हैं और सड़क पर ठेला लगाकर अपने बच्चों की देखभाल करती हैं।उनकी यह सेवा और समर्पण न केवल नगर में, बल्कि पड़ोसी जनपदों में भी चर्चा का विषय बन चुका है। शालू सैनी ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया और लोगों से अपील की कि वे उनकी सेवा में अपनी इच्छानुसार सहयोग दें।शालू सैनी की इस अद्भुत सेवा और समर्पण से हमें समाज में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts