शाहपुर:सीओ ने मेले और रामलीला के लिए सुरक्षा निर्देश दिए

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

शाहपुर।सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने कस्बे में श्री जाहरवीर गोगा जी के मेले और रामलीला के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में आयोजकों को निर्देश दिए गए कि वे कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और पर्याप्त पुलिस बल के साथ स्वयं के सेवादार भी नियुक्त करें। पुलिस और आयोजकों के बीच सामंजस्य बनाए रखने पर जोर दिया गया और असामाजिक तत्वों की निगरानी रखने की सलाह दी गई। बैठक में थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा और दोनों समितियों के प्रमुख सदस्य भी उपस्थित थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts