भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
शाहपुर:अज्ञात व्यक्तियों के शव मिलने से उठी सनसनी, पुलिस जाँच में जुटी ,थाना क्षेत्र के गांव हरसौली के पास स्थित रजवाहे में एक 30 वर्ष अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है,सूचना पर सीओ बुढ़ाना व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया किंतु शिनाख्त नहीं हो सकी।
थाना क्षेत्र के गांव हरसौली से गांव बरवाला की ओर जा रहे रजवाहे में एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला । जिसकी सूचना आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने पुलिस को दी । सूचना पर थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से जानकारी करने के साथ शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया किंतु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी । थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शरीर व चेहरे पर चोटों के निशान है तथा मृतक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में सुमित व हिंदी में ह्रदयेश चौधरी लिखा है । यह रजवाहा काफी समय से सूखा हुआ है जिसके चलते पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि मृतक व्यक्ति का शव रजवाहे में लाकर फेंका गया है,सूचना पर सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
















