शाहपुर पुलिस ने चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद किया सामान

मुजफ्फरनगर में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया और दो चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना के निर्देशन में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों को ग्राम धनायन में खेतों की ओर जाने वाले रास्ते से पकड़ा गया। इनके पास से चोरी किया गया तार, केबिल, एक ई-रिक्शा और एक धारदार हथियार बरामद किया गया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अभियुक्तों ने ग्राम गोयना से शाहपुर मार्ग पर स्थित एक ट्यूबवेल से केबिल चोरी की थी। इस संबंध में शाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया था। 9 मार्च 2025 को टीम ने सफल कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया और दो अन्य चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts