बार काउंसिल चुनाव में शाहनवाज़ राना को मिल रहा अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन

मुजफ्फरनगर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में सदस्य पद हेतु डॉ. शाहनवाज़ राना एडवोकेट के समर्थन में अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। पूर्व में बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष तथा विधायक रह चुके  शाहनवाज़ राना ने एक बार फिर अधिवक्ताओं की आवाज को सशक्त रूप से उठाने का संकल्प लिया है। वे वर्षों से अधिवक्ता समुदाय के हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं और अपने अनुभव तथा सक्रियता के बल पर बार काउंसिल में महत्वपूर्ण योगदान देने का भरोसा जता रहे हैं।

मुजफ्फरनगर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं ने शाहनवाज़ राना को प्रथम वरीयता का मत एवं समर्थन देने की अपील की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि  शाहनवाज़ राना हमेशा न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अधिवक्ताओं की सुरक्षा, सुविधाओं और सम्मान की रक्षा के लिए अग्रणी रहे हैं। उनके नेतृत्व में बार काउंसिल को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद की जा रही है।

शाहनवाज़ राना का कहना है कि यदि अधिवक्ताओं का आशीर्वाद और समर्थन उन्हें मिला तो वे अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, कल्याण निधि योजनाओं में सुधार, युवा अधिवक्ताओं को रोजगारोन्मुखी अवसर प्रदान करने तथा बार काउंसिल के कार्यों में पारदर्शिता लाने को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए उन्हें प्रथम वरीयता का मत दें ताकि अधिवक्ता समाज की आवाज को मजबूती मिल सके।

चुनाव को लेकर बार परिसर में चर्चाओं का दौर तेज है और अधिवक्ता समुदाय के बीच डॉ. शाहनवाज़ राना का नाम एक सशक्त एवं अनुभवी उम्मीदवार के रूप में उभरकर सामने आया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts