शाहरुख खान ने नैशनल अवॉर्ड पर बधाई देने वालों को मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। पत्नी गौरी के बाद अब शशि थरूर के ट्वीट पर शाहरुख का जवाब वायरल है। इसमें शाहरुख ने शशि थरूर को कठिन अंग्रेजी में ट्वीट न लिखने के लिए शुक्रिया कहा है।थरूर ने शाहरुख को एकदम साधारण शब्दो में नैशनल अवॉर्ड जीतने की बधाई दी थी। शाहरुख खान को 71वें नैशनल अवॉर्ड्स में फिल्म जवान के लिए लाइफ का पहला अवॉर्ड मिला है।
शशि थरूर को शाहरुख का जवाब
शशि थरूर ने लिखा है, राष्ट्रीय खजाने को राष्ट्रीय अवॉर्ड मिला। बधाई हो शाहरुख खान। साधारण तरीके से तारीफ करने के लिए शुक्रिया मिस्टर थरूर… मैं और ज्यादा मैग्निलोक्वेंट (सजाए हुए शब्द) और सेसक्विपेडेलियन (लंबे शब्द) नहीं समझ पाता… हा हा। बता दें कि शशि थरूर अपनी हाई-फाई अंग्रेजी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में शाहरुख को साधारण इंग्लिश में बधाई दी तो शाहरुख भी मजे लेने से नहीं चूके।
गौरी को दिया मजेदार जवाब
शाहरुख खान अपनी हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं। गौरी खान ने भी शाहरुख, रानी और करण जौहर को अवॉर्ड मिलने पर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि उनके तीन फेवरिट लोगों ने अवॉर्ड और हम लोगों का दिल जीता है। गौरी ने लिखा था कि उन्हें बहुत गर्व है और हमेशा उनके तारीफ लोगों को सुनाने के लिए तैयार हैं। शाहरुख ने गौरी को भी मजेदार जवाब दिया था। उन्होंने लिखा था, प्लीज मेरी तारीफ तब करना जब आज शाम हम दोनों साथ में डिनर के लिए बैठेंगे, फिल्म प्रोड्यूस करने के लिए शुक्रिया। शाहरुख खान ने जूही चावल, सोनू सूद, डब्बू रत्नानी, रितेश देशमुख को भी बधाई दी है। उन्होंने अपने पुराने दोस्त विवेक वासवानी के ट्वीट पर लिखा है, राजू फाइनली बन गया जेंटलमेन।















