भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम के आदेश अनुसार, जिला अध्यक्ष इफराईम राणा के नेतृत्व में रोहाना टोल प्लाजा के प्रबंधक महोदय के नाम दो मुख्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। आपको बता दे रोहाना टोल प्लाजा पर गाड़ी के मंथली कार्ड के नाम पर अवैध उगाही से क्षेत्र के किसान परेशान हैं, जिस कारण आज भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी महिपाल सिंह फौजी ने ज्ञापन के माध्यम से,चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी यात्री के साथ बदतमीजी या मारपीट की गई तो ऐसे लोगों को टोल पर नहीं रहने दिया जाएगा और टोल के चारों ओर 20 किलोमीटर में जितने भी गांव 20 किलोमीटर सीमा के अंदर आते हैं उन गांव के किसानों को आईडी कार्ड पर टोल की सुविधा दी जानी चाहिए,वही किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिम त्यागी ने कहां अगर एक हफ्ते में हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो अगली,रणनीति बनाकर रोहाना टोल प्लाजा पर अनिश्चितकाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा,जिसमें हजारों की संख्या में किसान वह मजदूर साथी उपस्थित होंगे। और पुर्ण जिम्मेदारी टोल प्रबंधक महोदय व शासन प्रशासन की होगी,इस मौके पर दर्जनों पदाधिकारी व सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।















