मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत, एआईएमआईएम ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा

भास्कार न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर में नबी की शान में गुस्ताखी करने वाले मामलों की बढ़ती घटनाओं के बीच मुस्लिम समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। हाल ही में यति नरसिंहानंद का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने मुस्लिम समुदाय के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। इस पर एआईएमआईएम पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष मौलाना इमरान क़ासमी के नेतृत्व में एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया कि जिला बदर अपराधी अन्नू चौधरी द्वारा वायरल किए गए वीडियो में नबी की शान में गलत बातें कही गई हैं। इसके अलावा, मुस्लिम समुदाय के बारे में भी नकारात्मक और भड़काऊ बातें की गई हैं, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इस तरह की गतिविधियों से दंगा भड़काने की कोशिश की जा रही है, और इसलिए इन पर तुरंत कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि भविष्य में कोई भी किसी के धर्म के खिलाफ अपशब्द न कह सके। ज्ञापन देने वालों में अख़लाक़ अहमद कुक्कन, हाफ़िज़ ज़फरयाब अली, मोहम्मद सादिक, आरिफ प्रधान, और अन्य उपस्थित थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts