थाना जानसठ पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि ग्राम राजपुर कलां में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जानसठ व थाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक की पहचान शनि उर्फ पीलू (पुत्र प्रदीप) के रूप में हुई है, जो राजपुर कलां, थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर का निवासी था। वह रात में अपने घर की छत पर कमरे में सो रहा था। सुबह जब उसकी बहन छत पर पहुंची तो उसने देखा कि उसका भाई मृत अवस्था में पड़ा है। मृतक की बाईं आंख के ऊपर चोट का निशान पाया गया।
घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट पहुंच रही है। पुलिस इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।























































