गुजरात से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 23 साल की एक निजी स्कूल की शिक्षिका 11 साल के छात्र के साथ फरार हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले एक साल से छात्र को ट्यूशन पढ़ा रही थी और इसी दौरान दोनों के बीच करीबी बढ़ी। छात्र पांचवीं कक्षा में पढ़ता है और उसकी उम्र महज 11 साल है। परिवार वालों ने जब बच्चे को घर में नहीं पाया तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि आखिरी बार छात्र को उसकी ट्यूशन टीचर के साथ देखा गया था।
घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और मोबाइल लोकेशन की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है। यह मामला स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि एक शिक्षिका द्वारा अपने नाबालिग छात्र को लेकर भाग जाने की यह घटना समाज और शिक्षा व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही दोनों को ढूंढने का भरोसा दिलाया
है।















