वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना खालापार का निरीक्षण, अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही के दिए निर्देश.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने थाना खालापार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, शस्त्रागार, विवेचक कक्ष आदि का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, और टॉप-10 अपराधियों की सूची की जांच की और निर्देश दिया कि अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही की जाए तथा नए अपराधियों की पहचान कर वैधानिक कार्यवाही की जाए। साथ ही, थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, शराब, जुआ व सट्टे की रोकथाम, शातिर अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन, महिला अपराधों की प्राथमिकता से जाँच और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के आदेश दिए गए। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार की उपस्थिति में थाना खालापार पर मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र में कानून और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नगर राजू कुमार साव समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts