वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना बुढाना में बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन,

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

बुढाना ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने थाना बुढाना परिसर में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उद्धाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर और पूजा-अर्चना करके कोर्ट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद, अभिषेक सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ बैडमिंटन खेला। उन्होंने इस दौरान कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने और स्वयं को फिट रखने के लिए खेलना अत्यंत आवश्यक है।

अभिषेक सिंह ने यह भी बताया कि पुलिसकर्मियों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य का अत्यधिक दबाव होता है। इसीलिए, थाना बुढाना परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया है ताकि पुलिसकर्मी मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकें। खेल गतिविधियों में भाग लेने से पुलिसकर्मी न केवल स्वस्थ और निरोग रहेंगे, बल्कि उनकी कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी। यह पहल पुलिसकर्मियों के कल्याण और तनाव को कम करने में सहायक होगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts