जयपुर एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) टोंक इकाई ने कार्रवाई करते हुए उप पंजीयक कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक विजेन्द्र कुमार मीना को 1000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
एसीबी के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि टोंक इकाई को शिकायत मिली थी कि आरोपी ने भारतीय मुद्रांक विक्रेता लाइसेंस नवीनीकरण के एवज में 2000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। सत्यापन के दौरान आरोपी ने 500 रुपये पहले ही ले लिए थे और शेष 1000 रुपये की मांग की थी।
एसीबी के उप महानिरीक्षक कालुराम रावत के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबर मल के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपी को 1000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।















