भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर|होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। डीएवी जानसठ के अध्यापक शिवकुमार, सनसाईन एकेडमी के सह-अध्यापक आशीष त्यागी, और अन्य निर्णायकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से कई का मंडल स्तर पर चयन हुआ। अंडर-14 में निशांत, अक्षत गोयल, कृष्णापाल, आयुष्मान, विदित, उत्कर्ष राठी, प्रिंस, और मनीष चयनित हुए, जबकि अंडर-17 में उदित कुमार, नैतिक कुमार, अर्नव देशवाल, मौ. अरहम, आर्यन, हरी सहरावत, रिहान, और वंश कुमार का चयन हुआ।
प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया और निर्णायक मंडल ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में नितिन बालियान, सतकुमार, रजनी शर्मा, रूपेश, और पी.के. मिश्रा ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
















