पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को लेकर एक नया और बड़ा खुलासा सामने आया है, जिसने जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमा के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स में कश्मीर स्थित कुछ संदिग्ध नंबरों से बातचीत के साक्ष्य मिले हैं।
इन कॉल्स की टाइमिंग और बातचीत की अवधि ने सुरक्षा एजेंसियों के बीच गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। माना जा रहा है कि सीमा की भारत में मौजूदगी सिर्फ प्रेम प्रसंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश भी हो सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, इन कॉल्स की जांच अब इंटेलिजेंस एजेंसियों द्वारा की जा रही है और इससे जुड़े हर पहलू पर गहराई से नजर रखी जा रही है। यह भी संदेह जताया जा रहा है कि सीमा के भारत आने से पहले ही उसकी कुछ संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी।
अब यह देखना अहम होगा कि जांच में आगे और क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या सीमा हैदर सिर्फ एक प्रेमिका है या फिर एक बड़ी साजिश का हिस्सा?















