सास की खूबसूरती देख दिल दे बैठा दामाद, फिर दोनों ने कोर्ट में जाकर कर ली शादी,

कानपुर,उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक सास ने अपने दामाद को अपना जीवनसाथी चुन लिया. यह पूरा मामला कानपुर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र का है.इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. दामाद अपनी ही सास को लेकर घर से चला गया और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली. शादी के बाद दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वे दोनों अपने नए रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं.

सास-दामाद के बीच लंबे समय से था अफेयर
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दामाद और सास के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. दोनों ने परिवार और समाज की परवाह किए बिना साथ रहने का फैसला किया और कानूनी रूप से विवाह कर लिया. वायरल वीडियो में दोनों ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और अब वे एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते हैं. वहीं इस खबर को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय दे रहे हैं.

अलीगढ़ में भी दामाद के साथ भाग गई थी सास
बता दें कि इससे पहले अलीगढ़ जिले से एक खबर सामने आई थी, जिसमें एक महिला ने अपनी बेटी के होने वाले पति से शादी कर ली. इधर बेटी की शादी का कार्ड बंट चुका था. सारी तैयारियां हो गई थीं. उधर बेटी की मां अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई और कई दिनों तक लापता रही. फिर इसके बाद दोनों वापस सीधा पुलिस स्टेशन लौटे. इसके बाद सास अपने दामाद के साथ रहने लगी. हालांकि करीब एक साल बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया और मामला थानेतक पहुंच गया था.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts