समाधान दिवस पर एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने सुनीं जनसमस्याएं, साइबर अपराध से सतर्क रहने का दिया संदेश

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के तहत बुढ़ाना थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी ने जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर समस्याओं का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने महिला अपराध संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता देने और निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया तथा बचाव के उपाय भी विस्तार से बताए। समाधान दिवस में राजस्व विभाग के अधिकारी, थाना अध्यक्ष बुढ़ाना और अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts