खतौली में जनसुनवाई के दौरान एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी,

मुज़फ्फरनगर के खतौली तहसील में शासन के निर्देशानुसार आयोजित जनसुनवाई में उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने कार्यालय में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने सभी फरियादियों को उचित समाधान का आश्वासन देते हुए संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर मामले को निष्पक्ष तरीके से सुना जाए और दोनों पक्षों की बातों को ध्यान में रखते हुए ही निर्णय लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी आगंतुक को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए और समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। एसडीएम जौहरी ने यह भी कहा कि समाधान प्रक्रिया पारदर्शी और जनहितकारी होनी चाहिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts