खतौली में गौवंश संरक्षण समिति की बैठक, एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने दिए सख्त निर्देश

मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में गौवंश संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन एसडीएम मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में तहसील स्तर के समस्त विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एसडीएम ने गौशालाओं की व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

उन्होंने सभी को भूसे का अधिक से अधिक भंडारण करने के लिए प्रेरित किया, चाहे वह दान के रूप में हो या क्रय करके। गौशालाओं में साफ-सफाई बनाए रखने, गर्मी से गोवंश को राहत देने के लिए पानी का नियमित छिड़काव और ताजा पानी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। हौज की प्रतिदिन सफाई, समय पर हरा चारा देने और उसकी मात्रा बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। बड़े कृषकों और अन्य लोगों से भूसे का दान करवाने तथा नजदीकी गौशालाओं में उसका भंडारण सुनिश्चित कराने की बात कही गई।

शेड, पानी और चारा जैसी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए, साथ ही राशन कोटेदार से टाट बसेरा की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी संबंधित अधिकारियों को 15 दिन में भूसे का भंडारण पूरा कराने को कहा गया। इसके अलावा तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराएं और वहां नेपियर, ज्वार व अन्य चारे की फसलें उगाएं।

इस बैठक में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल, पशु चिकित्सा अधिकारी उजमा और अमीषा, पूर्ति निरीक्षक कोमुंदी, एआरओ अश्वनी कुमार, खंड विकास अधिकारी खतौली, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद खतौली, नायब तहसीलदार खतौली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts