मुजफ्फरनगर।। एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी हर सुबह 10:00 बजे अपने कार्यालय में बैठकर क्षेत्र से आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनती हैं और उनका त्वरित निस्तारण कराती हैं। उनकी निष्पक्ष और तेज कार्यशैली ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। क्षेत्र की जनता उनके कार्यों की सराहना करती है और उनकी कार्यशैली को अनुकरणीय मानती है।















