होली के मद्देनजर एसडीएम खतौली ने किया होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण

मुज़फ्फरनगर। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने खतौली में होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखने, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित गश्त करने, संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही, जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों, असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए एसडीएम ने सभी से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी अफवाह की पुष्टि पुलिस या प्रशासन से करने की अपील की। सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट साझा न करने और समाज में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की भी अपील की गई।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली बृजेश कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी और नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts