भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। बुढाना एसडीएम मोनालिसा जौहरी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम -2013 को,और अधिक प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए आज तहसील बुढाना के समस्त उचित दर विक्रेताओ के साथ बैठक करते हुए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 को ओर अधिक प्रभावी तरीके से लागू कराने के लिए को समय, तहसील बुढाना के परिसर में स्थित सभाकक्ष में बैठक एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में आहूत की गयी। जिसमें क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तहसील बुढाना, पूर्ति निरीक्षक तहसील बुढाना एवं तहसील बुढाना क्षेत्रान्तर्गत उचित दर विके्रताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। एसडीएम मोनालिसा जौहरी के निर्देशानुसार बैठक में निम्न बिन्दुओं पर एसडीएम द्वारा निर्देशित किया गया उचित दर विके्रता अपनी दुकान पर सहज दृश्य स्थान पर लाल रंग के बैक ग्राउंड पर सफेद रंग से निम्नलिखित बिन्दु अंकित रखेगाःअन्त्योदय कार्डधारकों की सूची राशन दिये जाने की मात्रा व मूल्य स्टाॅक/रेट बोर्ड दुकान खोलने का समय ट्रोल फ्री नम्बर साईन बोर्ड सूचना बोर्ड,सर्तकता समिति के सदस्यों के नाम 2.स्टाॅक रजिस्टर, स्टाॅक सत्यापन के साथ सुरक्षित रखेगा। 3.वितरण रजिस्टर, वितरण सत्यापन के साथ सुरक्षित रखेगा।4.चैहददी पर दुकान का संचालन करेगा। 5.अनुमति प्राप्त सहायक की सहायता से दुकान संचालन कर सकते है। 6.मृतक विस्थापित कार्डों यूनिटों की सूचना देगा 7.सोशल आडिट समय से कराते हूए निर्धारित प्रारूप पर सूचना देगा।8.चालान समय से विपणन गोदाम में उपलब्ध कराके सूचना देगा।9.नई ई0पाॅस मशीन संचालन हेतु प्रशिक्षण के समय मशीन चलाने वाले सहायक को लेकर आएगा।10. सबसे बेहतर नेटवर्क वाली मोबाईल कम्पनी जो उसके गांव के लिए ई0पाॅस मशीन हेतु उपयोगी हो, सूचना देगा।11. कार्डधारकों को आयुष्मान कार्ड व अन्य कारण से अपात्र होने के बावजूद कार्ड बनवाने के विरूद्ध जागरूक करेगा।12. आयुष्मान कार्ड बनवाने में टीम की मदद करेंगा।
जिन उचित दर विके्ता द्वारा सूचना के उपरान्त में बैठक में प्रतिभाग नहीं किया गया है उनके विरूद्ध कार्यवाही कराने हेतु पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया गया है। उपरोक्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने के निर्देशों दिए गए।















