एम्बुलेंस में गुंजी किलकारियां, बेटी का हुआ जन्म

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

बागपत।जिला अस्पताल की 102 नंबर एम्बुलेंस में किलकारियां गूंज उठी। शुक्रवार को प्रसव पीड़िता को लेने गई एम्बुलेंस में ही महिला की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में स्टॉफ ने सड़क किनारे गाड़ी रोक डिलवरी कराई। महिला के एक बालक को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे है।


बड़ौत क्षेत्र के कमला नगर गुराना रोड निवासी गौरव की पत्नी 22 वर्षीय काजल गर्भवती थी। शुक्रवार को प्रसव पीड़ा हुई। उन्होने तत्काल 102 एम्बुलेंस को सूचित किया। सूचना पर जिला अस्पताल बागपत से एम्बुलेंस पहुँची और घर से काजल को अस्पताल ला रही थी। तभी घर से कुछ दूरी पर रास्ते मे उनकी पीड़ा अत्यधिक बढ़ गई। एम्बुलेंस में मौजूद इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन विपिन कुमार और पायलट शैलेश कुमार ने रास्ते मे गाड़ी रोकी और परिजनों की मदद से सुरक्षित प्रसव करवाया। काजल ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया। जिससे परिवार खुशी से झूम उठा बाद में स्टाफ द्वारा काजल व शिशु को जिला अस्पताल भर्ती करवाया। दोनों का परीक्षण किया गया। जहाँ बच्चा व माँ दोनों स्वस्थ थे। परिजनों ने सुरक्षित प्रसव कराने के लिए सरकारी एम्बुलेंस सेवा और एम्बुलेंस स्टाफ की सराहना की है।
शुक्रवार को 102 एवं 108 एम्बुलेंस सेवा के जिला प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि बागपत जिले में इससे पहले भी कई बार एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराए जा चुके हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए संस्था की ओर से कर्मचारी को सम्मानित भी किया जाता है। हम लोग सेवा को और बेहतर बनाने के लिए दिन रात तत्पर है। इसके लिए समय-समय पर ईएमटी एवं पायलट को ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाती है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts