विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक का हुआ आयोजन

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

बुढ़ाना। शासनादेश अनुसार आज बुधवार के दिन खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा बीती 01 सितंबर से लेकर आगामी 15 सितंबर तक के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता दिवस एवं सितंबर के प्रथम बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को शिक्षकों ने सफाई करते हुए बच्चों को दिखाकर, संगीत तथा एक्टिविटी के माध्यम से स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौधरी जमील अहमद ने बताया कि सामुदायिक सहभागिता स्वच्छता के लिए आवश्यक है सामुदायिक स्वच्छता एक दूसरे के निकट रहने वाले लोगों के समूह को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने तथा बीमारियों की रोकथाम के लिए सहयोगात्मक प्रयास किया गया। कई देशों में बच्चे छोटी उम्र में ही स्वच्छता और सफाई के बारे में मूल्यवान ज्ञान प्राप्त कर लेते हैं लेकिन दुनिया के बड़े हिस्से में बीमारी को रोकने और स्वच्छता बनाए रखने के बारे में ज्ञान व्यापक रूप से ज्ञान नहीं होता या सिखाया नहीं जाता है। सामुदायिक स्वच्छता सामाजिक प्रगति का आधार है। इसके बाद विद्यालय में सितंबर के प्रथम बुधवार में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक के दौरान स्काउटिंग व गाइडिंग को प्रभावी ढंग से चालू रखने के संबंध में, इको क्लब के गठन के संबंध में नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा के संबंध में तथा स्वच्छता पखवाड़ा मनाए जाने के संबंध में भी जोरदार तरीके से चर्चा की गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts