रामगढ़, अलवर। राजस्थान प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ एवं प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से सतीश पटेल रामगढ़िया को एनएसयूआई अलवर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। सतीश पटेल की नियुक्ति पर रामगढ़ के कांग्रेस जनों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर रामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंडित अनूप शर्मा बबली, पंचायत समिति प्रधान नसरू खान, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री अजय भारद्धाज, अनिल जैन, मनोज खंडेलवाल, युवा नेता शौकत खान (किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष), इमरान खान, अनिल खंडेलवाल, भुवनेश साहू, धीरज शर्मा, दया किशन सैनी, ज्योतिरामन वशिष्ठ, चिराग साहू, मोहनलाल शर्मा, झमन सोनी, रामू मेघवाल, सेवानिवृत्त अध्यापक इंद्रजीत सिंह, हरजीत सिंह (मुबारिकपुर), ऋतुराज चौहान (नौगांवा) सहित कई कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
मीडिया से बातचीत में सतीश पटेल रामगढ़िया ने कहा कि वे 2016 में बाबू शोभाराम कॉलेज, अलवर से छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं और तब से लगातार छात्रहित और संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी उन्हें संगठन में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी और कार्यशैली को देखते हुए एक बार फिर से उन्हें यह पद सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, हिंडोली विधायक अशोक चांदना, राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस परिवार और एनएसयूआई संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और जोश के साथ कार्य करते रहेंगे।















