एयर इंडिया के भीषण हादसे पर मुज़फ्फरनगर में सर्वधर्म शोक सभा आयोजित.

मुज़फ्फरनगर शहर में भी इस दुखद घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया गया। मिल्ली और फ़लाही संस्था शाह इस्लामिक एकेडमी में फलाह इंसानियत सोसाइटी के तत्वावधान में सर्वधर्म शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोगों ने भी हिस्सा लिया। सभा की अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष कारी मोहम्मद खालिद बशीर कासमी ने की। उन्होंने कहा कि यह केवल पीड़ित परिवारों की नहीं, बल्कि पूरे देश की त्रासदी है। उन्होंने इस हादसे को मानवीय संवेदनाओं को झकझोरने वाला बताया और कहा कि उन परिवारों के लिए यह घड़ी बेहद कठिन है, जिन्होंने कुछ ही पलों पहले अपने प्रियजनों को मुस्कुराते हुए विदा किया था।सभा का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता महबूब आलम एडवोकेट ने किया। उन्होंने सरकार से मांग की कि हादसे की गहराई से जांच हो, ताकि इसकी वजह स्पष्ट हो सके। साथ ही, प्रत्येक मृतक को एक करोड़ रुपये मुआवजा और उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। घायल बचे यात्री के सम्पूर्ण इलाज की भी मांग की गई।सभा में मास्टर अख्तर खान, अब्दुल्ला कुरैशी, ज़करिया अंसारी, अकरम सैफी, बंटी अग्रवाल, हरी मोहन मित्तल, गौरव जैन, सुनील शर्मा सहित अनेक सामाजिक व धार्मिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवारों को इस संकट की घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करने की दुआ की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts