खाम्बल में शुरू हुआ ‘सांसद खेल महोत्सव–2025’, जोश और जनउत्साह से गूंजा मैदान

सिरोही जिले के खाम्बल स्कूल खेल परिसर में गुरुवार को खेल भावना और ग्रामीण प्रतिभा के उत्सव ‘सांसद खेल महोत्सव–2025’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जनउत्साह और जोश से भरे माहौल में हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद लुम्बाराम चौधरी, जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी, जिला संयोजक गणपत सिंह राठौर, अतिरक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह, ताराराम माली, हार्दिक देवासी, शैतान सिंह सोनगरा, जगदीश विश्नोई और मंशा राम मेघवाल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया।

सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास हो रहा है और सांसद खेल महोत्सव इस दिशा में एक प्रेरक कदम है। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि जीवन जीने की एक संस्कृति है, जिसमें कोई हारता नहीं—या तो जीतता है या सीखता है। चौधरी ने युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि छोटे शहरों और गांवों से निकलने वाले खिलाड़ी ही भारत के खेल भविष्य की मजबूत नींव हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित करें, क्योंकि यही भविष्य के स्वर्ण पदक विजेता तैयार करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट इसी सोच के साथ शुरू किया था कि शरीर स्वस्थ रहेगा तो जीवन भी सफल होगा। कार्यक्रम के संयोजक गणपत सिंह राठौर ने बताया कि महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। इस अवसर पर रणजीत सिंह सोनगरा, छैलसिंह देवड़ा, भरत मेघवाल, भूराराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts