मुजफ्फरनगर में स्कूली भोजन व पीडीएस अनाज के नमूने जांच के लिए एकत्रित

मुजफ्फरनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्कूली बच्चों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन प्रदान करने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, तिगाई, खतौली से भोजन के तीन सर्विलांस नमूने (आलू- बैंगन सब्जी, दाल और चावल) एकत्र किए। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में 11 नवंबर, 2024 को यह कार्रवाई की गई। साथ ही, लगभग 72 विद्यार्थियों और स्टाफ को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त, सेंट्रल वेयर हाउस बेमेनहेड़ी से पीडीएस के तहत गेहूं और चावल के नमूने लिए गए। उचित दर दुकान, सैनी नगर, खतौली से पूर्ति निरीक्षक के सहयोग से फोर्टिफाइड चावल और गेहूं के दो सर्विलांस नमूने एकत्र किए गए। साथ ही, विभाग ने मदीना चौक के निकट खाद्य कारोबारियों और आम जनता को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य भी किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts