भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर शहीदों को नमन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई ने 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि 1942 में विदेशी शासन के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष किया गया और आजादी हासिल की गई। अब समय है साम्प्रदायिकता, गरीबी, हिंसा, आतंकवाद, निरक्षरता, भ्रष्टाचार और महामारी जैसी बुराइयों के खिलाफ वैसी ही एकजुटता दिखाने का।उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में व्यापारी वर्ग का भी अहम योगदान रहा है। 1965 और 1971 के युद्धों में विजय, कारगिल में पाक घुसपैठियों को खदेड़ना और हाल में आतंकवादियों पर कार्रवाई भारतीय सेना के साहस और नागरिकों की राष्ट्रभक्ति का उदाहरण है। श्री टंडन ने जिलाधिकारी मनीष बंसल के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिडढा, मुख्य संरक्षक मेजर एस.के. सूरी, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अभिषेक भाटिया समेत कई व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts