सलमान खान की अगली फिल्म सिकंदर को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। खबर है कि जैसे ही सिकंदर पहले दिन 6 करोड़ रुपये की कमाई कर लेती है, वैसे ही सलमान खान बॉलीवुड में एक नया इतिहास रच देंगे। दरअसल, यह उनकी लगातार 18वीं ऐसी फिल्म होगी जिसने पहले दिन कम से कम 6 करोड़ का कलेक्शन किया हो। यह कारनामा अब तक किसी भी बॉलीवुड अभिनेता के नाम नहीं है। सलमान की स्टार पावर और उनकी फिल्म की जबरदस्त ओपनिंग क्षमता एक बार फिर साबित होने जा रही है। अब देखने वाली बात होगी कि सिकंदर कितनी तेजी से यह रिकॉर्ड अपने नाम करती है।















