हिंदू नव वर्ष पर मानवता का महोत्सव: साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने वृद्धाश्रम-अनाथालय में बांटी खुशियां,

मुजफ्फरनगर। हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित गोगा म्हाड़ी के पास संचालित क्रांतिकारी शालू सैनी वृद्धाश्रम अनाथालय में मानवता, सेवा और संस्कार का अनूठा संगम देखने को मिला। इस विशेष आयोजन का नेतृत्व राजू सैनी ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शुक्रपाल सैनी ने की और संचालन क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रुड़की के मेयर गौरव गोयल, समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशु और डॉ. पहल सिंह सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर महायज्ञ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद पूरे परिसर में भक्ति, उत्साह और उल्लास का वातावरण छा गया। आश्रम में रह रहे वृद्धजनों और बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें बच्चों और प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा सभी के लिए विशेष भोज की व्यवस्था की गई, जिससे माहौल और भी भावुक और आनंदमय बन गया।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 लोगों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिससे समाज सेवा के प्रति लोगों को प्रेरणा मिली। इस दौरान अतिथियों ने साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

क्रांतिकारी शालू सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू नव वर्ष केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह दिन समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने और उन्हें निभाने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि सच्ची सेवा वही है, जो किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सके।

कार्यक्रम के अंत में आश्रम के बुजुर्गों और बच्चों के साथ केक काटा गया और मिठाइयां वितरित की गईं। इस दौरान भावनात्मक माहौल बन गया और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम में अरविंद पंडित, राजीव सिंघल, श्याम सुंदर, कमल सैनी, पूनम शर्मा, अंकुर सैनी, प्रीति, मीनाक्षी, शर्मिला, अंजू, राखी, भारती, मनोज सैनी, सीमा मेहरा, डॉ. शिशपाल, देवेंद्र चौधरी, नीतू त्यागी, विनीत, शीतल, कल्लू, कृष्णा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह आयोजन समाज को एकजुट होकर सेवा और संवेदनाओं के साथ आगे बढ़ने का संदेश दे गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts