सहारनपुर पुलिस ने 50 हजार के इनामी फरार बदमाश को दबोचा, हथकड़ी-जंजीर और तमंचा बरामद

सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने अभिरक्षा से फरार हुए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस (315 बोर), हथकड़ी और कटी हुई लोहे की जंजीर बरामद की है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी निरीक्षक कपिल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार शर्मा और उपनिरीक्षक भीमप्रकाश के नेतृत्व में देहात कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान ग्राम देवला के पीछे निर्माणाधीन बाईपास से आरोपी मुसाहिब उर्फ लम्बो पुत्र इल्ताफा निवासी ग्राम माहेश्वरी खुर्द, थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से 19 जून की सुबह फरार हो गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मेरठ एसएसपी ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सहारनपुर जिला कारागार में हत्या के मामले में बंद था और इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां से वह फरार हो गया था।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts