लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन की अधिसूचना जारी हो गई है। 27 मार्च तक प्रत्याशी नामांकन जमा कर सकेंगे। नामांकन जमा करने को लेकर मुख्यालय में सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं।
जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की गई है। इसके साथ ही पुलिस बल भी पूरी तरह से मुस्तैद है। जगह-जगह पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।27 मार्च तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकते हैं। इसके बाद 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नामांकन जमा करने के पहले दिन एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने जिला मुख्यालय परिसर में निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी।















