सहारनपुर: मां शाकुम्भरी देवी झंडा मेला शुरू,

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्र स्थित मां शाकुम्भरी देवी सिद्धपीठ में भव्य झंडा मेले का शुभारंभ हो गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सहारनपुर पुलिस द्वारा मंदिर परिसर समेत महत्वपूर्ण स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।साथ ही ट्रैक्टर-ट्राली की सवारी पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। मेले में जनपद सहारनपुर ही नहीं, बल्कि आस-पास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन हेतु पहुंचते है। भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु दोपहिया और चारपहिया वाहनों की अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर यात्रा करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस ने अपील की है कि श्रद्धालु केवल सुरक्षित और अनुमोदित वाहनों का ही प्रयोग करें। इसके अलावा श्रद्धालुओं के डीजे की ऊंचाई अधिकतम 10 फुट और चौड़ाई 12 फुट निर्धारित की गई है। निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी आशीष तिवारी ने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने और मेले को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने में सहयोग की अपील की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts