61वें ब्यूटी पेजेंट में देश को नई मिस इंडिया मिल गई है और इस बार ये ताज गोवा की साध्वी सतीश सैल के सिर सजा है. ग्रैंड फिनाले में देशभर से आई कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’ का खिताब अपने नाम किया.
जैसे ही विनर का ऐलान हुआ, पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा और साध्वी की जीत चर्चा का विषय बन गई. उनकी ग्रेस, कॉन्फिडेंस और शानदार प्रेजेंस ने जजों के साथ-साथ दर्शकों का भी दिल जीत लिया.
फेमिना मिस इंडिया का 61वां ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में आयोजित किया गया था, जहां देशभर से 30 कमटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया. इस ग्रैंड इवेंट में कई राउंड हुए, जिनमें सभी को अपनी पर्सनैलिटी, कॉन्फिडेंस और टैलेंट का प्रदर्शन करना था. कड़े मुकाबले के बाद साध्वी सतीश सैल ने बाजी मारी और उन्हें पिछले साल की विजेता ने ताज पहनाया. इस जीत के साथ ही वो अब मिस वर्ल्ड 2027 में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी.
कौन हैं साध्वी सैल?
साध्वी सैल के बारे में बात करें, तो वो गोवा की रहने वाली हैं. उन्होंने इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. केवल इतना ही नहीं साध्वी को 7 भाषाओं का ज्ञान है, जिसे वो लिख भी सकती हैं और बोल भी सकती हैं. इस कंटेस्टेंट में महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार को फर्स्ट रनर-अप और यूनियन टेरिटरी की श्री अद्वैता को सेकंड रनर-अप अनाउंस किया गया. तीनों ने पूरे शो में शानदार प्रदर्शन किया और लास्ट राउंड तक कड़ा मुकाबला देखने को मिला.
फिल्मी सितारे शामिल
फेमिना मिस इंडिया 2026 में कई सितारों ने भी शिकरत की थी, जिनमें मधुर भंडारकर, जीनत अमान, सेलिना जेटली टेरेंस लुईस, नेहा धूपिया और अमान मलिक जैसे नाम शामिल थे. वहीं इस ब्यूटी कंटेस्टेंट में जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा. मनीष पॉल ने शो में होस्ट के तौर पर शिकरत की. वहीं टॉप 8 तक आने वाले कंटेस्टेंट्स को देखें, तो उसमें याशिका शर्मा, श्रेया ठाकुर, धनुश्री चौहान, परी कूपर, अदवैता, राजनंदिनी पंवार, तरु शीरा और साध्वी सैल का नाम शामिल है.















