राजगढ़ (अलवर): राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय साहसिक शिविर में अलवर जिले के तीन रोवरों का चयन किया गया। शिविर में लगभग 30 प्रकार की साहसिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया।एचडब्ल्यूबी रोवर स्काउट लीडर नंदलाल सैनी ने जानकारी दी कि इस शिविर में राजगढ़ स्थानीय संघ के सरिस्का ओपन रोवर क्रू के रोवर भूपेंद्र सिंह नरूका और मनमोहन बैरवा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिविर संचालक रघुवीर सिंह (लीडर ट्रेनर) द्वारा दोनों रोवर्स को सफल घोषित कर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सी.ओ. स्काउट अलवर राजेन्द्र प्रसाद मीना, ग्रुप लीडर मुकेश सैनी, सचिव अनुराग गौड़, रोवर लीडर राकेश कुमार सैनी (साउथ वेस्टर्न रेलवे), तथा मोहसिन खान, गुलाब, विवेक चौधरी और अतुल कुमार सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे और सभी ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।















