बांदा जनपद के गोविन्दपुर गांव में रोटी बैंक सोसाइटी द्वारा एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को कपड़े, कॉपियां, किताबें, जूते-चप्पल, पर्स आदि सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा, सहसंरक्षक चन्द्र मौली भारद्वाज व मनु बंसल के संरक्षण में हुआ। उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता में तथा सदस्य महेन्द्र पाल के नेतृत्व में यह वितरण संपन्न हुआ। ग्राम प्रधान राधे पाल की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशामुक्ति, जल संरक्षण और कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। यह जागरूकता अभियान उपाध्यक्ष मुईनुद्दीन फारूकी और सचिव मोहम्मद इदरीश ने संभाला। ग्रामीणों ने सामग्री पाकर खुशी जाहिर की और सोसाइटी के प्रयासों को सराहा। कार्यक्रम में अध्यक्ष रिज़वान अली, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, शाखा प्रमुख अलीम अहमद खान, अलीमुद्दीन सहित कई पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।















