रोटी बैंक सोसाइटी ने मरीजों को फल व बिस्किट आदि का किया वितरण

बांदा।  रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम की अध्यक्ष तबस्सुम फ़ात्मा की अध्यक्षता में महिला टीम की महामंत्री रिया खान के नेतृत्व में महिला टीम के सहयोग से महिला जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुनीता सिंह जी के निर्देशन में जिला महिला अस्पताल स्टाफ़ के विशेष सहयोग से, महिला टीम के द्वारा हर माह की तरह इस बार भी महिला जिला चिकित्सालय बाँदा के मरीजों और तीमारदारों को फल,बिस्किट आदि का वितरण किया गया।इसके साथ ही महिला टीम की सदस्य राबिया खान और सदस्य शहाना खान के द्वारा मरीजों को उनके मौलिक अधिकारों तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।उक्त फल,बिस्किट आदि पाकर मरीज़ों और उनके तीमारदारों ने बाँदा रोटी बैंक टीम को आशीर्वाद और दुआओं से नवाज़ा।उक्त फल वितरण कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारियों,सदस्यों,समाजसेवियों ने मरीज़ों और उनके तीमारदारों को सेवा प्रदान की।रिज़वान अली संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष,सुनील सक्सेना संगठन मंत्री,मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी,महिला अध्यक्ष तबस्सुम फ़ात्मा, महिला महामंत्री रिया खान, सदस्य राबिया खान,शहाना खान आदि मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts