रोटरी डिस्टिक्ट 3100 ने बाढ़ प्रभावितों के लिए भेजा राहत सामग्री से भरा ट्रक

मुजफ्फरनगर  पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी डिस्टिक्ट 3100 की सभी क्लबों ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया है। इस सेवा भावपूर्ण कार्य में जालंधर को केंद्र बनाया गया है, जहां रोटरी डिस्टिक्ट 3070 ने एक हब तैयार किया है। इस हब पर विभिन्न जिलों से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है, जिसे वहां के जरूरतमंद परिवारों तक डिस्टिक्ट गवर्नर रोहित ओबेरॉय (डिस्टिक्ट 3070) के नेतृत्व में वितरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 26 सितम्बर 2025 को मुजफ्फरनगर रोटरी भवन से भी एक राहत सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया गया। यह ट्रक डिस्टिक्ट 3100 की सभी क्लबों के सहयोग से तैयार हुआ है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिस्टिक्ट गवर्नर 3100 सीए नितिन कुमार अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि डॉ. ब्रज भूषण ने ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ रोटरी के प्रमुख सदस्य सुनील अग्रवाल, अनिल भोला, गुरजीत सिंह और डॉ. गौरव कुमार (रिलीफ कोऑर्डिनेटर) मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोटरी क्लब के सदस्य शामिल हुए और सभी ने मिलकर इस सेवा कार्य के लिए एकजुटता दिखाई।

रोटरी डिस्टिक्ट 3100 ने बाढ़ प्रभावित 500 परिवारों को गोद लेने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में पहला ट्रक 17 सितम्बर को खुर्जा से जालंधर भेजा गया था, जबकि दूसरा ट्रक आज मुजफ्फरनगर से रवाना किया गया। इस ट्रक में बर्तन, कम्बल, बाल्टी, मग, जैकेट, तकिया और अन्य घरेलू आवश्यक सामग्री रखी गई है। यह राहत सामग्री सीधे जालंधर हब पर पहुंचाई जाएगी, जहां से इसे बाढ़ प्रभावित परिवारों में वितरित किया जाएगा।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने सभी क्लबों के संयुक्त प्रयास को समाज सेवा का आदर्श उदाहरण बताया। साथ ही, उपस्थित सदस्यों को प्रेरित किया कि वे उत्तराखंड में आई बाढ़ के लिए भी इसी तरह आगे आकर सेवा कार्य करें। इस दौरान सभी प्रमुख सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि रोटरी क्लब हमेशा समाज के कठिन समय में सेवा के लिए तत्पर रहेगा।

रिलीफ कोऑर्डिनेटर डॉ. गौरव कुमार सहित सुनील अग्रवाल, अनिल भोला और गुरजीत सिंह ने डिस्टिक्ट की सभी क्लबों का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह राहत कार्य केवल सामग्री पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता के प्रति समर्पण और एकजुटता का संदेश भी है। उन्होंने क्लबों के सदस्यों को प्रेरित किया कि भविष्य में भी वे समाजहित के ऐसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रीजनल कोऑर्डिनेटर अनिल सोबती, असिस्टेंट गवर्नर रविंदर सिंह, सीए अंकित मित्तल, प्रशांत जैन, नियम शर्मा, अलित कुमार सहित सभी क्लबों के प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और वरिष्ठ रोटेरियन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके प्रयासों से ही यह आयोजन सफल हो सका और राहत सामग्री जालंधर तक पहुंचाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया।

यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि जब समाज में कोई आपदा आती है, तो रोटरी जैसी संस्थाएं आगे बढ़कर राहत और सेवा का दायित्व निभाती हैं। डिस्टिक्ट 3100 द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल प्रभावित परिवारों के लिए संबल बनेगा, बल्कि अन्य लोगों को भी सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts