भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढाना। भीषण गर्मी के चलते लिहाज़ फाउंडेशन के अध्यक्ष फ़ैज़ुद्दीन सिद्दीक़ी ने हज़ारों राहगीरों को रूह अफ़ज़ा पिलाकर लोगो की दुआएँ ली हैं। समाजसेवी फ़ैज़ुद्दीन सिद्दीक़ी भले ही मुंबई में अपने काम में बिजी रहते हों लेकिन वह कभी भी बुढ़ाना की जनता से ग़ाफ़िल नहीं होते हैं। फ़ैज़ुद्दीन सिद्दीक़ी एक ऐसी मिसाल हैं जिनकी पूर्ति बुढ़ाना में कोई नहीं कर सकता है। किसी भी धर्म का कोई त्योहार हो वह अपनी ज़िम्मेदारी ग़रीब लोगो की मदद कर निभाते आये हैं। ये एक ऐसे इंसान हैं जो लॉकडाउन में भी ग़रीब लोगो के साथ खुल कर रहे और उनकी ज़रूरतों को पूरा करते रहे । ये ऐसे राजनैतिक लोगो के लिए एक मिसाल हैं जो नेता सिर्फ़ वोट लेने के लिए पब्लिक में आते हैं, और करते कुछ नहीं सिर्फ़ फोटो खिंचा कर निकल लेते हैं ।ये बुढ़ाना के लोगो के दिल के सच्चे हीरो हैं । इसीलिए बुढ़ाना के लोग इनसे प्यार करते हैं । आज लिहाज़ फाउंडेशन के बैनर तले नवाब मार्केट कांधला रोड बुढ़ाना में भारी गर्मी में राहगीरों को रूहअफ़ज़ा पी कर कुछ राहत मिली है इस नेक काम में शाहिद असलम, एजाज सलमानी, फिरोज़ कुरैशी, शाद राव, वसीम सलमानी, जैद कुरेशी, मुकीम सलमानी, इमरान सलमानी, अयान राणा, समद चोधरी, निशात चौधरी, कई लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।















