भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। तितावी पुलिस द्वारा लूटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिन के कब्जे से चोरी किए गए पीली व सफेद धातु के आभूषण, 2 मोबाईल फोन,4 आधार कार्ड व नगदी बरामद।
अभियुक्ता द्वारा अपने साथियों के साथ लोगो को विश्वास में लेकर फर्जी शादी करना व मौका पाकर घर से नकदी व जेवतरात चोरी करने की घटना को दिया जाता था अंजाम। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के पर्यवेक्षण ओर क्षेत्राधिकारी फुगाना डा0 रवि शंकर एवं थानाध्यक्ष तितावी जोगेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे। थाना तितावी पुलिस द्वारा 6 वांछित अभियुक्तगण को बघरा बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से सफेद व पीली धातु के आभूषण, 2 मोबाईल,4 आधार कार्ड व 2 हजार रूपये नगद बरामद किए गए। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बादल पुत्र कविन्द्र ग्राम खेडी दूदाधारी थाना तितावी, के साथ निक्की पुत्री कुलदीप सिंह निवासी हाथी किच्छा थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखण्ड से कूटरचित शादी करके 3.मार्च की रात्रि को निक्की उपरोक्त व उसके भाई कृष्णा द्वारा घर से रूपये व जेवरात आदि चोरी करने की घटना कारित की गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 56/2024 धारा 380,406,420 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमो का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा 6 मार्च 6 को वांछित अभियुक्तगण को बघरा बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। लोगो को विश्वास में लेकर फर्जी शादी करना व एक रात के लिए दुल्हन बनकर लोगो के घर में जाना तथा मौका पाकर घर में रखे रूपये, जेवरात आदि लेकर फरार हो जाते थे।
















