मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह पर जीनस पेपर एंड बोर्ड्स में सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण,

मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जीनस पेपर एंड बोर्ड्स लिमिटेड में सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान NHAI 709 AD के कंट्रोलर विकास यादव और उनकी टीम ने कारखाने में कार्यरत कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने के लिए प्रेरित किया। कर्मचारियों को हाईवे पर किसी भी आपात स्थिति में 1033 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने के लिए भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन रविंद्र कुमार शर्मा ने किया, जबकि इकाई प्रमुख चंद्रेश गुप्ता ने सभी कर्मचारियों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में कमर्शियल हेड जी.सी. कोठारी, जीनस सुरक्षा दस्ता और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts