कटहड़ा गांव में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में मारपीट,

अलवर।खेरली थाना क्षेत्र के कटहड़ा गांव में  रास्ते के पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतका जलबाई के परिजन गांव के ही एक अन्य परिवार की जमीन से होकर गुजर रहे थे। इस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। अगले ही दिन मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।

इस संघर्ष में जलबाई के परिजन रामकेश मीणा और पंकज मीणा घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से गंगाराम और उनकी पत्नी सरोज को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिला रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts