राजगढ़।राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के बलदेवगढ़ में को एसडीएम सीमा मीना की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सड़कों, सड़कों पर जलभराव और पेयजल संकट जैसी प्रमुख समस्याएं उठाईं।एसडीएम सीमा मीना ने बताया कि चौपाल में कुल 19 परिवाद प्राप्त हुए। इनमें अधिकांश शिकायतें आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाली टूटी सड़कों और जलभराव से जुड़ी थीं। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति से जुड़ी परेशानियों को भी ग्रामीणों ने प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। वहीं, राजस्व से संबंधित कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।चौपाल के दौरान सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति सकारात्मक रुख अपनाया।















