नई दिल्ली। महिला एशिया कप 2024 में भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। 26 गेंद पर अर्धशतक पूरा कर ऋचा घोष ने स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के क्लब में एंट्री मारी। ऋचा घोष तीसरी खिलाड़ी बनीं जिन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज टी20I अर्धशतक जड़ा।
बेतरीन अर्धशतक जड़ा। ऋचा घोष भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाली बल्लेबाज बन गईं। ओपनर स्मृति मंधाना के नाम सबसे तेज 24 गेंद पर अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड है। मंधाना ने 25 गेंद पर भी टी20I अर्धशतक जड़ा है। शेफाली वर्मा के नाम 26 गेंद पर अर्धशतक है। ऋचा घोष ने भी 26 गेंद पर अर्धशतक जड़ा।
सोफी डिवाइन और लिचफील्ड पहले स्थान पर
गौरतलब हो कि महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक संयुक्त रूप से न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और ऑस्ट्रेलिया की फोबे लिचफील्ड ने जड़ा है। सोफी ने 2015 भारत के खिलाफ 18 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था तो वहीं, लिचफील्ड ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया था। भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक स्मृति मंधाना ने जड़ा है।















