क्रांतिकारी शालू सैनी ने लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार

मुजफ्फरनगर में समाज सेवा का एक अनोखा उदाहरण पेश करने वाली क्रांतिकारी शालू सैनी को हाल ही में थाना सिविल लाइन द्वारा लावारिसों के अंतिम संस्कार के लिए सूचित किया गया। शालू सैनी ने अपनी पूरी जिम्मेदारी से इन लावारिस शवों का विधिवत अंतिम संस्कार किया। शालू का कहना है कि उन्होंने अब तक सैकड़ों लावारिस शवों के लिए अंतिम संस्कार किया है और यह कार्य उनका कर्तव्य बन गया है।शालू सैनी ने बताया कि भगवान ने उन्हें समाज सेवा की यह जिम्मेदारी सौंपी है, और वह इस कार्य को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहती हैं। शालू ने यह भी बताया कि वह सड़क पर ठेला लगाकर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती हैं और जो कुछ बचता है, वह लावारिसों के अंतिम संस्कार में लगा देती हैं। हालांकि, उनके पास इतना पैसा नहीं है कि वह अकेले यह काम कर सकें, इसलिए वह समाज से सहयोग मांगती हैं।समाज सेवा के इस क्षेत्र में शालू सैनी का नाम अब जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिलों में भी जाना जाता है। उन्होंने जनता से अपील की है कि जो भी इस कार्य में सहयोग करना चाहे, वह आगे आएं। शालू सैनी की सेवाएं समाज के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts