क्रांतिकारी शालू सैनी ने महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए किया जागरूक

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर में साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी, जो “लावारिसों की वारिस” के नाम से जानी जाती हैं, महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। शालू सैनी ने विभिन्न अभियानों के माध्यम से महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई और मार्शल आर्ट्स जैसी आवश्यक स्किल्स सिखाकर सशक्त बनाने का बीड़ा उठाया है।

दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित एसएसडी पब्लिक स्कूल में उन्होंने साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के बैनर तले एक बैठक आयोजित की, जहां महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इस अवसर पर शालू सैनी ने कहा कि देशभर में ईवटीजिंग और छेड़छाड़ की घटनाओं का बढ़ता ग्राफ चिंता का विषय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर ही इस समस्या से निपटा जा सकता है।

शालू सैनी ने सुझाव दिया कि अगर प्रदेश सरकार हर जिले में ब्लॉक स्तर पर महिलाओं को जुडो-कराटे सिखाने की व्यवस्था करे, तो महिलाएं अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकेंगी और अपराधियों को सख्त सजा दिलाने में भी मदद मिलेगी। इस बैठक में सैकड़ों महिलाओं के साथ स्थानीय अधिकारी और शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीं, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts